{"id":450,"date":"2022-12-09T01:51:47","date_gmt":"2022-12-08T22:51:47","guid":{"rendered":"http:\/\/www.rochaksafar.com\/what-is-special-of-21-june-solar-eslipse-2020\/"},"modified":"2022-12-09T01:51:47","modified_gmt":"2022-12-08T22:51:47","slug":"what-is-special-of-21-june-solar-eslipse-2020","status":"publish","type":"post","link":"https:\/\/rochaksafar.com\/what-is-special-of-21-june-solar-eslipse-2020\/","title":{"rendered":"Solar Eslipse 2020: \u0915\u094d\u092f\u094b\u0902 \u0932\u0917\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0938\u0942\u0930\u094d\u092f\u0917\u094d\u0930\u0939\u0923? 21 \u091c\u0942\u0928 \u0915\u0947 \u0917\u094d\u0930\u0939\u0923 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u094d\u092f\u093e \u0939\u0948 \u0916\u093e\u0938?"},"content":{"rendered":"
\n

Solar Eslipse 2020: 21 जून 2020 को सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट से शुरु होगा और 3 बजकर 4 मिनट पर खत्म होगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार इस ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले यानी 20 जून की रात करीब 9 बजकर 25 मिनट पर लग जाएगा। ग्रहण में सूतक काल काफी अहम माना जाता है और ग्रहण के दौरान कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें करना मना होता है। इस लेख में हम आपको इसी बारे में कुछ अहम बातें बताएंगे और साथ ही ये भी जानकारी देंगे कि सूर्य ग्रहण क्यों लगता है?<\/p>\n

सूर्य ग्रहण (Solar Eslipse) 2020 से जुड़ी अहम बातें<\/h2>\n

21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eslipse 2020) है और ये इस साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण है। ये सूर्य ग्रहण देव के दिन यानी रविवार के दिन लग रहा है। ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2001 में लगा था जो अब 19 सालों के बाद लगने वाला है। ये सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसे चूड़ामणि सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। इसमें सूर्य को चंद्रमा पूरी तरह से नहीं ढक पाएगा। सूर्य के बीच का भाग चंद्रमा ढक लेगा जबकि बाहरी गोलाई दिखाई देगी इसलिए सूर्य ग्रहण पर ये कंगन की तरह चमकेगा। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए सूतक मान्य होगा और इस वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा की छाया सूर्य को 99 प्रतिशत ढक देगा। ये सूर्य ग्रहण आषाढ़ के महीने की अमावस्या तिथि पर, सूर्य के मिथुन राशि में होने और मृगशिरा नक्षत्र में घटित होगा। सभी जगह एक सा सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, कुछ जगहों पर ये ग्रहण खंडग्रास यानी आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा तो कुछ जगह कंगन जैसा नजर आएगा।<\/p>\n

Solar Eslipse 2020<\/p>\n

सूर्य ग्रहण में नहीं करें ये काम<\/h3>\n