Guinness World Book में क्यों दर्ज है बॉलीवुड के कूपर फैमिली का नाम?
Guinness World Book एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अजब-गजब चीजों के रिकॉर्ड्स दर्ज किए जाते हैं. इसमें दुनिया की हर चीज को देखा जाता है फिर वो किसी कला से जुड़ा हो या फिर किसी दूसरी चीजों से जुड़ा हो. बॉलीवुड में भी अलग-अलग कैटेगरी के नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज है लेकिन हम यहां आपको ये बताएंगे कि कपूर खानदान का नाम गिनीज बुक (Kapoor Family in Guinness Book) में क्यों दर्ज है. इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प है और यह एक रोचक (Rochak Jankari) भी है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए.
गिनीज बुक में क्यों दर्ज है कपूर फैमिली? | Kapoor Family in Guinness Book
Times Now की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Bollywood को सबसे ज्यादा कलाकार कपूर फैमिली ने दिए और 1929 से लेकर आज तक इंडस्ट्री में एक्टर्स एक्टिव हैं. साल 1999 में Guinness world Book में कपूर फैमिली का नाम Largest Family of Indian Cinema के तौर पर दर्ज हुआ था. भारतीय सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक लगभग तीन से चार पीढ़ियों ने राज किया है. तब से आज तक इंडस्ट्री में कपूर खानदान का दबदबा बना हुआ है.
कई सालों से इंडस्ट्री में टिका हुआ है कपूर खानदान

साल 1928 में पृथ्वीराज कपूर ने धारी तलवार हो से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. मगर साल 1929 में आई फिल्म गर्ल में मुख्य किरदार निभाए, और हिट हो गए. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में भी दीं. उसके बाद साल 1948 में पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर (Raj Kapoor) ने इंडस्ट्री में फिल्म आग से डेब्यू किया.
ये फिल्म सुपरहिट थी और इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्में दीं. राज कपूर ने साल 1951 में आई फिल्म आवारा अपने होम प्रोडक्शन RK Studio में बनाई. राज कपूर बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म मेकर बने जो एक्टिंग, डायरेक्शन, प्रोडक्शन, लेखक और स्क्रीप्ले के तौर पर काम करते थे और उन्हें कंप्लीट Show Man कहा जाता था. उनके दो भाई शशी कपूर और शम्मी कपूर भी बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स रहे.
View this post on Instagram
राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर भी बॉलीवुड में एक्टिव रहे लेकिन सबसे ज्यादा सफलता ऋषि कपूर को मिली. रणधीर कपूर ने एक्ट्रेस बबीता के साथ शादी की जिनसे उन्हें करिश्मा कपूर और करीना कपूर हुईं और ये दोनों भी इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेसेस हैं. वहीं ऋषि कपूर ने भी एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ शादी की और नीतू आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.
ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर बॉलीवुड के सफल एक्टर हैं और आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. शशी कपूर के बेटे कुणाल कपूर भी इंडस्ट्री में एक्टिव रहे लेकिन फ्लॉप हो गए थे. राज कपूर की बेटी रीमा कपूर जैन का बेदा अदर जैन भी इंडस्ट्री में एक्टिव है.
View this post on Instagram
इस तरह से बॉलीवुड में साल 1929 से लेकर आज तक सबसे ज्यादा कलाकार इसी Kapoor Family से ही आए इसलिए इस खानदान का नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज है. जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर भी एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी कर रहे हैं जो बॉलीवुड की इस समय की हाईपेड एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं.
यह भी पढ़ें: YouTube पर इतने फेमस क्यों हैं अरुण कुशवाहा (Chote Miyan)?